वेतन और पीएफ की मांग को लेकर जारी रहा धरना
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में कर्मचारियों का बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। लगभग आठ माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, न ही उनके पीएफ का भुगतान हुआ है। कर्मचारियों का आरोप है कि विवि प्रशासन उन्हें धरना देने पर धमका रहा है। इसलिए कर्मचारियों ने फैसला किया कि वह विवि के मुख्य गेट पर धरना देंगे। कर्मचारी नेता पद्म सिंह का कहना है कि वे विवि की धमकी से डरने वाले नहीं है, वह अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक धरना खत्म नहीं करेंगे। नितिन चौधरी, रविंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, अंकित, विनोद कुमार, अशोक कुमार, अंकित, पद्म सिंह सांगवान आदि मौजूद रहे।