फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से एक साल तक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया शादी से इनकार

Mon, 08 Jan 2018 09:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन

मेरठ में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी युवक शादी का झांसा देकर एक साल से दुराचार करता आ रहा था। आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली थी, जिससे ब्लैकमेल कर उसने शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी तीन बच्चों का पिता है, जिसके खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी ने दर्ज मुकदमे में बताया कि एक युवक ने उससे शादी करने की बात कही थी। जिसके बाद आरोपी उसे परतापुर क्षेत्र स्थित होटल में ले गया था। आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली थी। उसके बाद से आरोपी उसे वीडियो क्लिप नेट पर डालने की धमकी देकर उसका उत्पीड़न करता आ रहा था। आरोपी ने किशोरी से शादी करने से भी इंकार कर दिया।

पढ़ें : मां को किया कमरे में बंद, बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को किशोरी ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में पंचायत बैठी। इस बीच पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चे हैं। आरोपी के परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। रविवार शाम को पीड़ित परिजन पीड़ित किशोरी को लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। महिला पुलिस ने भी पीड़िता से पूछताछ की। लिसाड़ी गेट थाने के एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रिजवान पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें