फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स को ब्लैकमेल कर 2 साल तक बलात्कार, बनाई अश्लील वीडियो

Tue, 20 Feb 2018 06:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक अस्पताल में नर्स से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर है, जो एक निजी अस्पताल में डॉक्टरी भी करता है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। आरोपी फरार है।

विज्ञापन


पढ़ें : नाबालिग के साथ करते रहे दुष्कर्म, फिर दरिंदों ने जबरन करा दिया गर्भपात

पुलिस के अनुसार पीड़िता नर्स लिसाड़ी गेट क्षेत्र की निवासी है और एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। आरोप है कि दो साल पहले दूसरे समुदाय के एक युवक ने अपने को डॉक्टर बताया। उसके बाद आरोपी से अस्पताल में जान पहचान हो गई। आरोपी ने नशीला पदार्थ देकर उसके उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल फोन से वीडियो क्लिप बना ली। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने नेट पर क्लिप डालने की धमकी दी। फिर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। दो साल तक आरोपी उसका शोषण करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : फेसबुक पर फंसाया, फिर प्यार से ले गया हरिद्वार, तीन दिनों तक किया बलात्कार

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार महिला पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए है। तहरीर के आधार पर आरोपी जमालुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर बताया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो साल से नर्स को ब्लैकमेल कर रहा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें