फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म, महिलाओं ने थाने में घुसकर पीटा तो भाग खड़े हुए पुलिसवाले

Wed, 27 Sep 2017 10:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को पीटती महिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में बच्ची से दुष्कर्म के बाद माधवपुरम से सैकड़ों लोगों की भीड़ ब्रह्मपुरी थाने पहुंच गई। एक महिला ने आरोप लगाया कि मुकेश नाम के सिपाही ने उसे थप्पड़ मारा है। महिलाएं हंगामा करते हुए पुलिस से भिड़ गईं। भीड़ सिपाही मुकेश को खींचकर गेट तक ले आई। 
विज्ञापन

  
पुलिसकर्मियों ने सिपाही को छुड़ाने का प्रयास किया तो महिलाओं ने उनके साथ हाथापाई करते हुए पत्थर हाथ में उठा लिये। पुलिसकर्मी जान बचाकर थाने में घुस गए। थाने में अराजकता का माहौल बन गया। इसकी जानकारी पर सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया गाड़ी का सायरन बजाते थाने में पहुंचे। सीओ ने थाने पहुंचते ही भीड़ पर लाठीचार्ज करा दिया। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ब्रह्मपुरी व माधवपुरम के पार्षद मनोज कुमार समेत कई भाजपा के नेता भी थाने पहुंच गए।

पढ़ें : दूसरे समुदाय के युवकों ने बंधक बनाकर किया किशोरी से गैंगरेप, जबरन मांस...

थाने में बैठीं महिलाएं

सिपाही को पीटती भीड़
पुलिस के लाठीचार्ज होने पर 15 महिलाएं ब्रह्मपुरी थाने के गेट पर धरना देकर बैठ गई। पार्षद और भाजपा के नेताओं से महिलाओं ने शिकायत की। आरोप था कि पहले सिपाही ने उनको माधवपुरम में पीटा और अब थाने में लाठीचार्ज हुआ। नेताओं ने हंगामा कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। बाद में सीओ ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि जिस सिपाही ने उनके साथ मारपीट की है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

दरोगा आरोपी के घर रहता है 
आरोपी बीकॉम करने के बाद दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा है। लोगों ने बताया कि एक दरोगा आरोपी के घर पर अक्सर रहता है। उक्त दरोगा पहले ब्रह्मपुरी थाने में ही तैनात था। जिसके चलते प्रशांत लोगों पर रौब चलाता है। वह पहले भी घिनौनी वारदात कर चुका है। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धारा लगाकर कार्रवाई की है।

पढ़ें : सहेली के पति ने बनाया था प्लान, बंधक बनाकर करते रहे रातभर बलात्कार
विज्ञापन

गाड़ी छोड़कर भागा दरोगा

थाने में जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घटना के दौरान दरोगा की गाड़ी आरोपी प्रशांत के घर के बाहर खड़ी थी। दरोगा तो छत से कूदकर भाग गया। लोगों ने उसकी गाड़ी पलट दी और जमकर तोड़फोड़ की। लोगों का आरोप है कि इसी दरोगा का नाम लेकर आरोपी मोहल्ले में लोगों के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुरी थाने से ट्रांसफर होने के बावजूद भी इस दरोगा का प्रशांत के घर लगातार आना जाना था। जिसको लेकर लोगों में गुस्सा था। 

महिला मार दी, घर में आग लगा दी
पुलिस आरोपी को थाने ले आई तो अफवाह फैला दी गयी कि लोगों ने आरोपी की मां को मार डाला। उनके घर में भी आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस फोर्स दोबारा माधवपुरम पहुंची। पुलिस ने आरोपी की मां को जैसे-तैसे भीड़ के बीच से सुरक्षित निकालकर महिला थाने भेजा। उसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ब्रह्मपुरी थाने में पहुंच गई। लोगों ने थाने में आरोपी को हवालात से निकालकर मारने की कोशिश की। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश कुमार राय ने माधवपुरम में पुलिस फोर्स तैनात कर दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें