फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता ने PM मोदी को लिखा पत्र, आरोपी ससुर को गिरफ्तार कराने की मांग

Tue, 16 Jan 2018 08:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में मवाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाना नौचंदी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने पर पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर केस दर्ज कराने और आरोपी की गिरफ्तारी कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार उसकी शादी नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गलत निगाह रखता था। इसकी शिकायत उसने कई बार पति व सास से की। लेकिन दोनों ने उसके साथ ही गालीगलौज की। बीती 20 दिसंबर की रात जब उसका पति बाहर गया था तो ससुर ने उसके कमरे में पहुंचकर बलात्कार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में उसने अपने माता-पिता को बताया तो उन्होंने आरोपी ससुर के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पत्र में प्रधानमंत्री से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की गई है। 

पढ़ें : मां को किया कमरे में बंद, बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ नौचंदी संजय तोमर का कहना है कि पीड़िता द्वारा थाने पर कोई तहरीर या शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। यदि पीड़िता थाने पर तहरीर देती है तो उसकी एफआईआर दर्ज करते हुए मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें