फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शपथपत्र लेकर एसपी सिटी कार्यालय पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, एसपी सिटी बोले- कोर्ट में करो समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
शपथपत्र लेकर एसपी सिटी कार्यालय पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, एसपी सिटी बोले- कोर्ट में करो समझौता
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी की युवती से संप्रदाय विशेष के युवक द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता एसपी सिटी कार्यालय पहुंची। एसपी सिटी को समझौते का शपथ पत्र दिया। जिसे एसपी सिटी ने लेने से इन्कार कर दिया। कहा कि वह कोर्ट में जाकर समझौता करें।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने कंकरखेड़ा थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि कमर ने कमल बनकर सितंबर में उसके मोबाइल पर काल की थी। अक्तूबर के पहले सप्ताह में कमल कार से पीड़िता को खाना खिलाने के लिए मंसूरपुर ले गया था। आरोप है कि लौटते समय आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां डालकर पिलाई थी। इसके बाद कंकरखेड़ा में कैलाशी अस्पताल के पास मैदान में कार खड़ी कर आरोपी ने दुष्कर्म किया था। कंकरखेड़ा पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एसपी सिटी कार्यालय दुष्कर्म पहुंची पीड़िता ने कार्रवाई करने से इन्कार किया है। युवती ने एसपी सिटी को समझौता करने का शपथपत्र भी दिया। जिसे पुलिस ने लेने से इन्कार करते हुए कोर्ट में जाकर समझौता करने की बात कही।
एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि शपथपत्र लेकर युवती आई थी। उन्हें कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें