फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडिकल कॉलेज के आईसीयू से बच्चा गायब, हड़कंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के आईसीयू से बच्चा गायब, हड़कंप मचा
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज के आईसीयू से बुधवार अपराह्न चार बजे चार साल का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। मासूम के गायब होने पर मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। आसपास तलाश करने के बाद मासूम का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्चे को चंद घंटों में ही सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ ने बताया कि बुलंदशहर निवासी एक महिला को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू फर्स्ट वार्ड में रविवार को डिलीवरी हुई थी। उनके चार साल का एक बेटा भी है। उन्होंने बताया कि बुधवार अपराह्न चार बजे महिला का बेटा अस्पताल से गायब हो गया। पहले तो उसे आसपास में ही तलाश किया गया, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चल सका तो पीड़ित परिजनों ने अस्पताल स्टाफ और मेडिकल थाना पुलिस को बच्चे के गायब होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही अस्पताल स्टाफ और पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि मासूम खेलते हुए अस्पताल से बाहर चला गया था। जिसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें