आक्रोशित भीड़ को काबू करने की कोशिश करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सोमवार शाम करीब 4:30 बजे की है। करीब तीन घंटे तक बच्ची के माता-पिता उसका घर पर ही खुद उपचार करते रहे। लोकलाज का डर था तो आरोपी पक्ष से भय भी। उन्हें चिंता थी कि कहीं भंडाफोड़ होने पर बवाल न हो जाए। लेकिन बच्ची की हालत बिगड़ती जा रही थी। शाम करीब 7:30 बजे आसपास के लोगों में चर्चा होने लगी कि प्रशांत (आरोपी) ने बच्ची के साथ गंदा काम कर दिया। बच्ची को दर्द से बिलखता देखकर जनाक्रोश भड़क गया और भीड़ आरोपी के घर में घुस गई। आरोपी और उसकी मां की जमकर पिटाई करते हुए आगजनी का प्रयास किया।
पांच साल की बच्ची से दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर आरोपी प्रशांत चौधरी एक दरोगा के साथ अपने घर में ही मौजमस्ती कर रहा था। करीब 7:45 बजे लोगों की भीड़ उनके घर के बाहर जमने लगी। लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि प्रशांत को घर से बाहर निकालो। इतना सुनते ही दरोगा छत से कूदकर मौके से भाग गया। घर में आरोपी प्रशांत और उसकी मां थी। भीड़ आरोपी को खींचते हुए घर से बाहर ले आई। आरोपी की मां बेटे को बचाने के लिए चिल्लाने लगी। लोगों में आक्रोश इस कदर था कि आरोपी के साथ उसकी मां को भी पीटा।
पढ़ें : बच्ची से दुष्कर्म, महिलाओं ने थाने में घुसकर पीटा तो भाग खड़े हुए पुलिसवाले
सूचना पर ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ से आरोपी को छुड़ाना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी। पुलिस ने भीड़ में घुसकर आरोपी को बचाया। पुलिस आरोपी को बचाती हुई जीप की तरफ ले जा रही थी। लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी पीटा। इस दौरान एक महिला ने सिपाही पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/