फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से लेकर रात तक शहर में जाम ही जाम  

Wed, 27 Sep 2017 10:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस अधिकारियों के तमाम दावे जाम में फंसते जा रहे हैं। नवरात्र में जैसे ही बाजारों में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ी तो ट्रैफिक पुलिस समेत पूरा सिस्टम हांफने लगा। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस की इंटरसेप्टर और ट्रैफिक मोबाइल जाम खुलवाने के लिए दौड़ती रही।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर के समय लालकुर्ती पैंठ बाजार में भयंकर जाम लगा था। इसी बीच एक बैंक की कैश वैन सड़क पर खड़ी हुई तो पीछे से आये ट्रैफिक इंस्पेक्टर बरस पड़े। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। लालकुर्ती से जीरो माइल तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बेगमपुल चौराहा, दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा पर भीषण जाम लगा रहा। फुटबाल चौक से बागपत रोड की तरफ भी आधा किमी तक वाहन जाम में फंसे रहे।
घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय के सामने जाम भी मुसीबत बना रहा। घंटाघर से लेकर जिला अस्पताल रोड पर छतरी वाले पीर तक दोपहर को जहां जाम लगा। वहीं शाम को फिर से जिला अस्पताल के सामने वाहनों की लंबी कतार लग गई। खैरनगर बाजार, वैली बाजार, कबाड़ी और देहलीगेट चौराहे तक दोपहर के समय वाहन जाम में फंसे रहे। ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा चौराहे से गोलाकुआं तक वाहनों के आड़े तिरछे खडे़ रहने से जाम लगा रहा। हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक तिराहे से लेकर पीएसी के सामने तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। 
विज्ञापन


जाम को लेकर एसएसपी ने ली जानकारी
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने मंगलवार को अपने कार्यालय में एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई से बुलाकर जाम की समस्या के बारे में जानकारी ली। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि हापुड़ अड्डा चौराहे पर पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है। भूमिया पुल पर अवैध तरीके से ई रिक्शा और ऑटो को हटवा दिया गया है। सोफिया स्कूल और वेस्ट एंड रोड की व्यवस्था में सुधार हुआ है। जिन स्थानों पर जाम की कुछ समस्या है उसके लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। जाम की सूचना पर तत्काल ट्रैमो और इंटरसेप्टर पहुंच रही हैं।

तीन दिन से बढ़ा वाहनों का दबाव
ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि नवरात्र को लेकर अधिकांश बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। तीन दिन में शहर में ट्रैफिक बेतहाशा बढ़ गया है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या पता नहीं कितनी बढ़ रही है। सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें