फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

फलावदा। कस्बे की एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक द्वारा दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। शादी से मुकरने पर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, कस्बा निवासी एक युवती को कोचिंग चलाने वाले एक युवक ने नौकरी के फार्म में त्रुटि ठीक करने के बहाने से कोचिंग सेंटर बुलाया और उसके दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती का आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उससे बार-बार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। गर्भवती होने पर आरोपी ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि आरोपी उसे तमंचे से आतंकित कर जान से मारने तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने युवक से शादी करने को कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। एसएसपी को शिकायत देने के बाद थाना पुलिस ने कस्बा निवासी आरोपी आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें