फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो साल के मासूम बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी स्थित घर में घुसकर आरोपी साहिल ने शुक्रवार रात दो साल के मासूम बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी से दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर ने पकड़कर आरोपी को पीटा तो आरोपी ने चाकू तान दिया और धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो साल के मासूम को गोद में लेकर थाने में शिकायत लेकर पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि वह पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार रात लगभग एक बजे प्रॉपर्टी डीलर अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था। उसकी पत्नी दूसरे कमरे में दो साल के मासूम बेटे के साथ सो रही थी। तभी आरोपी साहिल छत के रास्ते उनके घर में घुस आया। आरोपी ने कमरे में सो रहे मासूम बच्चे के गर्दन पर चाकू रख दिया और शोर मचाने पर बच्चे को मारने की धमकी दी।
आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। पीड़िता के चीखने पर प्रॉपर्टी डीलर कमरे में पहुंचा। यहां आरोपी से धक्का-मुक्की कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन आरोपी यहां से भागने में कामयाब हो गया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी का चाकू, टीशर्ट और चप्पल बरामद की हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी साहिल के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम आरोपी को तलाश रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें