फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा से बुलाकर नोएटा होटल में किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। जिला एटा की एक महिला को युवक ने प्रेम प्रसंग में शादी का झांसा देकर नोएडा बुला लिया और यहां दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को होटल में छोड़कर फरार हो गया। महिला युवक का पता लगाकर सरधना थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक वह एटा जिले के जलेसर क्षेत्र के एक गांव निवासी है। दो माह पूर्व मेरठ जिले के एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। युवक ने महिला को शादी करने का भरोसा दिलाकर 25 नवंबर को नोएडा स्थित एक होटल में बुला लिया। महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे होटल में छोड़कर फरार हो गया। महिला के मुताबिक उसने युवक का पता निकाला और कुशावली गांव स्थित युवक के घर पहुंच गई। घर पर ताला लगा मिला। महिला बुधवार को सरधना कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर जांच की बात कही है। वहीं, दूसरा मामला दबथुवा गांव से जुड़ा हैं। जिसमें एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे गांव में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी की शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें