मवाना। एएस स्पोर्ट्स एकेडमी व जेएसएच स्पोर्ट्स द्वारा बॉडी बिल्डिंग में रजत पदक जीतकर लौटे अक्षय चौहान को 11 हजार रुपये एवं ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। यूनिक फिटनेस जिम में एएस स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच अनुज गुप्ता एवं जेएसएच स्पोर्ट्स के मालिक केवल लूथरा ने बॉडी बिल्डिंग में रजत पदक विजेता अक्षय चौहान को 11 हजार रुपये तथा ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अक्षय चौहान क्षेत्र के ऐसे पहले बॉडी बिल्डर हो गए हैं जो कि एशिया कप बॉडी बिल्डिंग में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।