मेरठ में जानी क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात हुई सनसनीखेज घटना ने समाज को शर्मसार कर दिया। शराब के नशे में धुत युवक ने 100 साल की वृद्धा से दुष्कर्म किया। वृद्धा को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला दो बिरादरी से जुड़ा होने पर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
एसपी देहात राजेश कुमार ने सोमवार दोपहर दो बजे पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे की है। 100 साल की यह वृद्धा बीमार चल रही थी और चलने-फिरने में भी असमर्थ थी। बीमारी के चलते वह बेहोशी की हालत में सोई हुई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का रहने वाला युवक अंकित पूनिया (27 वर्ष) शराब के नशे में वृद्धा के कमरे में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस बीच शोर सुनकर वृद्धा का पोता और परिवार के अन्य लोग जाग गए। घेराबंदी होने पर आरोपी युवक परिजनों से हाथापाई कर मौके से भाग निकला। परिजनों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम पर दी। सूचना पर एसओ जानी पीसी शर्मा और सीओ सरधना संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस से वृद्धा को बेहोशी की हालत में जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार