फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दो साल तक दुष्कर्म, BSF जवान ने किया शादी से इनकार

Mon, 25 Dec 2017 11:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
युवती के साथ रेप
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर बीएसएफ के जवान ने दो सालों तक युवती के साथ दुष्कर्म किया तथा फिर शादी करने से मना कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, पीड़िता आरोपी के खिलाफ कार्रवाई या फिर उससे शादी कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पढ़ें : प्यार से ले गए होटल, फिर किया गैंगरेप, आपबीती सुन उड़ गए होश

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव निवासी युवक राहुल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दो सालों तक चले इस प्रेम प्रसंग में आरोपी युवक ने उसका यौन शोषण किया। इस दौरान युवक की बीएसएफ में नौकरी लग गई। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर पीड़िता ने तीन माह पूर्व आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। मगर, आज तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार तक नहीं कर पाई है। पीड़िता कार्रवाई की मांग करते हुए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है। बृहस्पतिवार की शाम को पीड़िता अपने पिता के साथ कोतवाली में पहुंची और मामले में आरोपी के खिलाफ दोबारा तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही पीड़िता ने आरोपी से शादी कराने की मांग भी दोहराई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें