मेरठ में लालकुर्ती क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक पर पांच साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। प्रेमी ने तीन बार उसका गर्भपात भी करा दिया। अब शादी की बात करने पर परिवार के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया।