फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! देवर ने तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म, पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Sat, 14 Aug 2021 12:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एक महिला के साथ उसके देवर ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला के शिकायत करने पर उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। लिसाड़ी गेट क्षेत्र की निवासी महिला ने देवर पर तमंचा दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसके मुताबिक, पति को जानकारी दी तो उसने मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने कार्रवाई की मांग के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महिला की शादी करीब एक वर्ष पूर्व तालिब के साथ हुई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि तालिब महिला के हाथ पैर बांधकर अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती रही। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व महिला का देवर आमिर कमरे में घुस आया और तमंचा दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने इस बारे में पति और अन्य लोगों को जानकारी दी तो तालिब ने मारपीट करने के बाद उसे तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया।

इसके बाद पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी पति और देवर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घर पर दबिश दी तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें