फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। पुलिस ने दो दिन पूर्व एक युवती से मारपीट कर दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले में मंगलवार को नामजद आरोपी कस्बा के मोहल्ला मौसमखानी निवासी रिहान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व क्षेत्र की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कस्बा निवासी रिहान ने उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। आरोप है कि परिवार को घटना की जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों आपबीती सुनाई। परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कस्बा स्थित मवाना तिराहे से आरोपी रिहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें