फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंजीत स्ट्राइकर्स ने पांच विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रंजीत स्ट्राइकर्स और एएफ मेरठ के बीच मैच हुआ। इसमें रंजीत स्ट्राइकर्स ने 5 विकेट से जीत प्राप्त की। ए एफ मेरठ के कप्तान नलिन अग्रवाल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसमें नलिन ने 40 गेंद में 59 रन और मनीष ने 40 गेंद में 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रंजीत स्ट्राइकर्स की ओर से योगेश ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट और अनुज ने चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंजीत स्ट्राइकर्स की टीम ने 16 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर मैच जीता। रंजीत स्ट्राइकर्स की ओर से विशु ने 40 गेंद में 50 रन और दीपक ने 20 गेंद में 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में एएफ मेरठ की तरफ से मनीष ने चार ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट और नलिन ने 4 ओवर मे 41 रन देकर 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच विशु को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें