मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को मेवरिक्स और रंजीत स्ट्राइकर्स के बीच मैच खेला गया। इसमें रंजीत स्ट्राइकर्स ने 8 विकेट से जीत प्राप्त की। मेवरिक्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज विवेक ने 29 गेंद में 51 रन और सोनू ने 29 गेंद में 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रंजीत स्ट्राइकर्स की ओर से सोनू ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट और अरुण ने 4 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट लिया।
इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंजीत स्ट्राइकर्स की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। रंजीत स्ट्राइकर्स की ओर से विश्वेंद्र ने 23 गेंद में 55 रन और दीपक ने 29 गेंद पर 51 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मेवरिक्स की ओर से कासिम ने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट और विवेक ने 3 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच विश्वेंद्र को चुना गया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।