फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंजीत स्ट्राइकर्स मैच जीतकर फाइनल में

Sun, 22 Feb 2026 07:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गेम सिटी एरेना में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में इनविंसिबल वॉरियर्स को हराया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे गट्स एंड ग्लोरी कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रंजीत स्ट्राइकर्स और इनविंसिबल वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया। इसमें रंजीत स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
रंजीत स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इनविंसिबल वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 176 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से तपब ने 38 गेंद में 52 रन बनाए। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंजीत स्ट्राइकर्स ने मात्र 14.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक अहलावत ने 34 गेंद में 63 रनों की तूफानी पारी खेली। विश्वेंद्र ने 25 गेंद में 61 रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इनविंसिबल वॉरियर्स की ओर से अजय बालियान और आशीष शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। विश्वेंदर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें