फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजीत मारने की धमकी देता था, इसलिए उसे ही मार डाला

विज्ञापन
रंजीत की हत्या करने वाला वीर सिंह फोटो स्रोत पुलिस
विज्ञापन
किठौर। गांव सादुल्लापुर बांगर में 24 दिन पूर्व हुए रणजीत हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने उसके गांव के ही वीर सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आला कत्ल रस्सी बरामद की है। वीर सिंह ने बताया कि रणजीत फौजी था। वह उसे बार-बार जान से मारने की धमकी देता था। उसे डर था कि कहीं वह उसे मार न दे। इसके चलते उसने रणजीत की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सादुल्लापुर बांगर निवासी बलकार पुत्र विशेंद्र सिंह ने 18 मई को दर्ज कराई रिपोर्ट दर्ज में बताया था कि गांव का ही ऋतिक उसके भाई रणजीत सिंह को घर से बुलाकर ले गया था। रातभर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो अगले दिन शाम को रणजीत का शव ऋतिक की ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। रणजीत के गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने बताया कि रणजीत शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रणजीत की मौत का कारण गला दबाना आया था।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गांव के ही वीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि जनवरी में उसके घर में चोरी हो गई थी। उसे रणजीत पर शक था, जिसकी शिकायत वीर सिंह ने रणजीत से की थी। इसके बाद रणजीत ने उससे रंजिश रखनी शुरू कर दी तथा जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने बताया कि रणजीत फौज से भगौड़ा था, उसे डर था कहीं रणजीत उसे शराब के नशे में मार न दे। इसके चलते उसने बहाने से रणजीत को ट्यूबवेल पर बुलाया और मौका पाकर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी वीर सिंह ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें