फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: जिले की महिला स्टेशन मास्टर बनीं रानी, बस कंडेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहीं बेटियां

Thu, 17 Jan 2019 04:50 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
महिला स्टेशन मास्टर- रानी
विज्ञापन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ उद्घोष अब हर क्षेत्र में कामयाबी की इबारत लिखने लगा है। यूपी के बिजनौर जिले के नजीबाबाद में पहली बार किसी महिला ने रेलवे में स्टेशन मास्टर का कार्यभार संभाला है। 

विज्ञापन


नजीबाबाद की आदर्श नगर निवासी रानी नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के इतिहास में पहली ऐसी युवती हैं जिसने लक्सर और मुरादाबाद के बीच ट्रेनों के आवागमन के व्यस्त रेलवे जंक्शन नजीबाबाद में स्टेशन मास्टर के रूप में स्वतंत्र रूप से काम-काज संभाला है। 

 रानी के पिता नजीबाबाद स्टेशन पर खलासी थे। नजीबाबाद स्टेशन पर रानी ने पहली महिला स्टेशन मास्टर होने का भी श्रेय प्राप्त किया है। 

रानी के अतिरिक्त मुरादाबाद, हरिद्वार, रुड़की और लक्सर स्टेशन पर भी बेटियां स्टेशन मास्टर पद पर तैनात हैं। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार ने रानी के हौसले और जिम्मेदारी के साथ पद के दायित्व निर्वाह की प्रशंसा की। 
विज्ञापन

दो युवतियां रोडवेज में हैं परिचालक 
नजीबाबाद रोडवेज डिपो पर भी दो बेटियों ने बस परिचालक के पद पर अपने काम से लोगों को हैरत में डाला है। नगीना तहसील निवासी सना और बिजनौर निवासी प्रीति शर्मा दो ऐसी युवतियां हैं जिन्होंने नजीबाबाद डिपो में पहली महिला परिचालक के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें