फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेंजर्स ने राज्य स्तरीय शिविर में किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में बुधवार को आरजी रेंजर्स टीम ने डीएवी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में आयोजित चार दिवसीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर में प्रदर्शन किया। जया, टीशा और अंकिता यादव ने कैंप क्राफ्ट, टेंट निर्माण, मैपिंग, कंपास और लिखित परीक्षा जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। टीम ने कैंप फायर और हाईक में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और प्रभावी संचार कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के तीसरे दिन शहीद मंगल पांडे कॉलेज की प्रो. मोनिका चौधरी ने व्यक्तित्व विकास में संचार की भूमिका के बारे में छात्राओं को बताया। उअंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. ममता उपाध्याय ने भी छात्राओं काे बताया कि सही शब्द चयन, स्पष्ट अभिव्यक्ति और संवेदनशील संवाद शैली व्यक्तित्व को निखारती है। उन्होंने कम्युनिकेशन में क्लैरिटी, कंसिस्टेंसी और कॉन्फिडेंस के महत्व को समझाया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रीति और हिमानी ने किया। साथ ही दोनों कॉलेजों के बीच भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी हस्ताक्षरित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें