फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर में रंगदारी मांगने के मामले में सैनी समाज के लोगों को महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर से रंगदारी के मामले में कार्रवाई न होने पर रोष जताया
विज्ञापन

मेरठ। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संयोजक और पूर्व सांसद राजकुमार ने कहा कि बिल्डर अशोक सैनी से रंगदारी मांगने वालों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कमिश्नरी का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सराय काजी में बिल्डर अशोक सैनी के घर आयोजित पंचायत में कहा कि बिल्डर अशोक सैनी से 20 लाख की फिरौती मांगी गई। लेकिन अब तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तक सौंप दी गई। इसके बावजूद पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम हो रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ता अन्य लोगों के साथ मिलकर कमिश्नरी का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि तमाम दावों के बावजूद सरकार अपराधों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। महापंचायत में बिल्डर अशोक सैनी, भरत सिंह सैनी, अजय सैनी, राजू सैनी, सत्येंद्र सैनी, राजपाल सैनी, अजय कुमार सैनी रामानंद सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें