फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधि बनाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
पुजारी की समाधि बनाने पर टकराव
विज्ञापन

परीक्षितगढ़।
महादेव मंदिर के पुजारी की मौत के बाद मंदिर परिसर में उनकी समाधि बनाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। मंदिर की जमीन का विवाद न्यायालय में होने के चलते दूसरे पक्ष ने विरोध किया। उनका आरोप है कि पुजारी के परिजनों ने पुलिस ने साठगांठ कर जबरन मंदिर परिसर में उनकी समाधि बनवा दी।
आसिफाबाद तिराहे पर खसरा संख्या 697 भूमि पर महादेव मंदिर बना है। मोहल्ला पूठी दरवाजा निवासी अनीता देवी ने मंदिर परिसर की भूमि अपने पति श्रीनिवास की बताते हुए न्यायालय में मुकदमा डाल रखा है। बृहस्पतिवार को मंदिर के पुजारी अर्जुनदास (75) का बीमारी से देहांत हो गया। सूचना पर पुजारी के दयालपुर निवासी परिजन और ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर में समाधि बनाना शुरू कर दिया। इस पर अनीता देवी ने विरोध जताया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। अनीता देवी ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस के एसआई सतवीर सिंह ने दूसरे पक्ष के लोगो से साठगांठ कर जबरन समाधि बनवा दी। अनीता देवी ने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए समाधि को हटवाने की मांग की। अनीता देवी ने बताया कि मंदिर परिसर की भूमि न्यायालय में विचाराधीन है। एसआई ने कोर्ट की अवहेलना की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि महाराज की मंदिर परिसर में मौत हुई है। दोनो पक्षों को आपस में निपटारा करना चाहिए था। इस तरह से मंदिर परिसर से पुजारी का शव नहीं उठा सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें