फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के रामवीर सिंह बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
-तहसील परिसर में दसतावेज लेखक की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए कराया गया चुनाव
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बड़ौत। तहसील में शनिवार को दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के चुनाव में रामवीर सिंह अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। वहीं उनके प्रतिद्वंदी सुरेश पाल को मात्र 14 मत मिले।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी चौधरी रामवीर सिंह तोमर और सहायक चुनाव अधिकारी देशपाल सिंह पूनिया ने बताया कि तहसील में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रामवीर सिंह को 25 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुरेश पाल तोमर को 14 मत और अनिल सोलंकी को दो मत ही मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्णपाल सिंह चौहान 35 मत लेकर विजयी रहे और उनके प्रतिद्वंदी सूरजबल को केवल छह मत ही मिले। महामंत्री पद पर राकेश कुमार और उपाध्यक्ष पद पर प्रवेश पंवार निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान अमित वशिष्ठ एडवोकेट, बाबूराम शर्मा, पंकज सक्सैना, लालबहादुर पंवार, अमर वशिष्ठ, हर्ष दूहुण, अशोक अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें