मुकदमा-3 : सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा
सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा मामले में खतौली के तत्कालीन निरीक्षक एसपी मिश्रा को भी आरोपी बनाया गया था। मिश्रा के खिलाफ धारा 120 बी का मुकदमा चल रहा है। सुनवाई 12 अक्तूबर को होगी।
मुकदमा: 4 : सरकार बनाम बृजकिशोर सिंह
कांधला के तत्कालीन थानाध्यक्ष बृजकिशोर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने आंदोलनकारियों की तलाशी में हथियारों की फर्जी हथियार बरामदगी दिखाई। प्रकरण में गवाही चल रही है। अगली सुनवाई 11 अक्तूबर को होगी।
जिले में चल रहे चार मुकदमे
उत्तराखंड संघर्ष समिति के समन्वयक अनुराग वर्मा एवं रजनीश चौहान एडवोकेट ने बताया कि जिले में चार मुकदमे विचाराधीन है। समिति की ओर से वह पैरवी कर रहे हैं।
पांच अभियुक्तों की मौत के कारण तीन मुकदमे खत्म
विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट में सीबीआई की ओर से आरोपी बनाए गए तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक मोती सिंह, तत्कालीन थानाध्यक्ष राजबीर सिंह और एक अन्य मामले में आरोपियों की मौत होने के कारण यह मामले समाप्त कर दिए गए हैं।
आज रामपुर तिराहे पर पहुंचे पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रामपुर तिराहा पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वह यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इसके बाद वह एक बजे वहलना में आयोजित रथयात्रा महोत्सव में शामिल होंगे।