10 सितंबर को जानी क्षेत्र में अवैध शराब से तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवारों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कमिश्नरी पर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि अवैध शराब लोगों की जान ले रही है।
इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इससे पहले 30 अगस्त को सकौती मार्ग पर छात्र कुलदीप की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों के नाम अजीत कपिल व राहुल निवासी मुजफ्फरनगर बता दिए। आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम कर दिया, लेकिन कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/