फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रवण कुमार की लीला के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ

विज्ञापन
लावड़ - कस्बे में रामलीला मंचन का शुभारंभ करते पूर्व विधायक। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
- पूर्व विधायक संगीत सोम ने किया उद्घाटन, बोले- श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे के मोहल्ला छोटा बाजार स्थित रामलीला मैदान में सोमवार देर रात श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। पूर्व सरधना विधायक संगीत सोम ने फीता काटकर विधि-विधान से रामलीला का उद्घाटन किया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और आयोजकों ने पूर्व विधायक का स्वागत किया। पहले दिन श्रवण कुमार की लीला का मंचन किया गया। लीला देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।
उद्घाटन के बाद संगीत सोम ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, मर्यादा और त्याग की प्रेरणा देता है। रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को संस्कार, सदाचार और अच्छे आचरण का संदेश देने का भी सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के प्रधान अवधेश मित्तल ने बताया कि पहले दिन श्रवण कुमार की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन महकार सैनी, बाबूराम आढ़ती, सुभाष कश्यप, बाबू प्रजापति, संजय गुप्ता, मोहित शर्मा, भूसी ग्रोवर, अंशुल गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, ईश्वर प्रधान, कपिल सैनी, विशु महल, बंटी प्रजापति, अनिल शर्मा और मनोहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें