फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में जलती लकड़ी उठाने पर बखेड़ा, लाठीचार्ज

Sat, 20 Oct 2018 03:02 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में रावण का पुतला दहन होने के बाद भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गई। इस बीच मैदान में अव्यवस्था फैल गई। आयोजकों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की तो भीड़ बढ़ती गई। जिससे अव्यवस्था फैल गई। इस बीच पुलिस फोर्स ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।
रामलीला मैदान में रात में विजयदशमी पर रावण का पुतला दहन होने के बाद पुतले की लकड़ी को घर ले जाने के लिए भीड़ अंदर की बेरिकेडिंग की तरफ घुस गई। इस दौरान आयोजकों और अन्य लोगों को भी परेशानी हुई। जिसके बाद हंगामा हो गया और भीड़ बढ़ती गई। कई लोगों ने जलती हुई लकड़ी को उठा लिया और लेकर भागने लगे। इस दौरान आयोजकों ने इसकी शिकायत एसपी सिटी और अन्य पुलिस अफसरों से की। पुलिस फोर्स ने भीड़ को समझाने की कोशिश की तो भीड़ लकड़ी उठाकर भागती रही। इस दौरान हंगामा हो गया। पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। जिसके बाद लकड़ी ले जाने वाले युवक जान बचाकर भागते रहे। इस बीच एक व्यापारी पुलिस से भिड़ गये और लाठीचार्ज का विरोध किया। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि एक व्यापारी अनुज और अन्य लोग बेरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गये थे। आयोजकों ने इसकी शिकायत की तो पुलिस ने लाठी फटकारते हुए लोगों को खदेड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में कई जगह मोबाइल लूट
लिसाड़ीगेट निवासी हसीन रात में हापुड़ से बस से अपने घर जा रहे थे। हापुड़ रोड पर पुलिस चौकी के पास बस से उतरकर घर के लिए चले तो पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल लूट लिया। वहीं मवाना रोड पर रक्षापुरम के पास दशहरा मेला देखकर जा रही अम्हेड़ा निवासी महिला रजवंशी से मोबाइल झपट लिया। महिला अपने परिवार के साथ पैदल ही फोन पर बात करते हुए घर जा रही थी। दिल्ली रोड पर रिठानी में भी मेला देखकर एक युवक से बाइक सवार दो युवकों ने मोेबाइल झपट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें