रोहटा। राष्ट्रीय महिला एकता संघर्ष संगठन एवं युवा वैश्य मंच के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आदर्श बाल इंटर कॉलेज पूठखास में रामायण सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संस्था की राष्ट्रीय महासचिव नीरज चौधरी व संचालन कॉलेज के प्रबंधक सुदेश राणा ने किया।
मुख्य अतिथि भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी रहे। बतौर विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला और डॉ. हिमानी अग्रवाल ने शिरकत की। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रामायण से संबंधित 50 प्रश्नों की प्रतियोगिता में अर्जुन चौधरी ने 46 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। देव ने 43 अंक के साथ द्वितीय और आर्यन जाटव ने 42 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि रामायण हमारे जीवन को दिशा देने वाला पवित्र ग्रंथ है, जिसका अध्ययन सभी को करना चाहिए। पंडित आदेश फौजी ने कहा कि बच्चों के माथे पर तिलक भारतीय संस्कृति की पहचान है और यह संस्कारों की नींव है। कार्यक्रम में अरुण ठाकुर, कुंवरपाल ठाकुर, राकेश त्यागी, योगेश गोस्वामी, सुमित वाल्मीकि उपस्थित रहे।