फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अयोध्या में कराए राम मंदिर का निर्माण, नहीं तो प्रयागराज में होगा बड़ा आंदोलन'

Sat, 20 Oct 2018 09:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
राम मंदिर
विज्ञापन

यूपी के बागपत में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र ने कहा कि भारत सरकार शीतकालीन सत्र में अध्यादेश लाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराए। यदि सरकार ने ऐसा नहीं किया तो एक फरवरी को प्रयागराज में धर्मसभा कर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने दाहा गांव में परिषद के जिलामंत्री पप्पन राणा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिंदुओं की भावना का सम्मान नहीं किया जा रहा है। देश के संतों को अब सरकार पर विश्वास नहीं रहा। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद संतों के निर्देश में काम करता है। अक्तूबर माह में देश के सभी राज्यपाल को ज्ञापन देकर मांग करेंगे कि वे सरकार को चेताए कि देश की जनता राम मंदिर चाहती है। इसके बाद देश के सभी जनपदों में सभाएं होगी। सांसदों से मुलाकात कर राम मंदिर के निर्माण की मांग करेंगे। यदि सांसद भी उनकी नहीं सुनते है तो 2019 में जनता सांसदों को आईना दिखा देगी। 

उन्होंने कहा जनता के सामने सांसदों की पोल खुलने वाली है। राम मंदिर निर्माण में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए देश का हिंदू अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार अनुष्ठान करेंगे। शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। यदि सरकार शीतकालीन सत्र में अध्यादेश लाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं कराती है तो एक फरवरी को प्रयागराज में धर्मसभा कर बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे। अब किसी प्रकार की वार्ता नहीं करनी है। जनता को राम मंदिर चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र जैन, राजबीर तोमर, मनोज पंवार, योगेंद्र सिंह, कार्तिक, अरुण कुमार, वीर सैन अहलावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें