फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों में इसी सत्र से लागू होगी पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था : राम नाईक

Wed, 01 Nov 2017 11:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
छात्रों को सम्मानित करते राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुलाधिपति राम नाईक का कहना है विश्वविद्यालयों में पुनर्मूल्यांकन व्यवस्था लागू होगी। इस बारे में विश्वविद्यालयों को आदेश दे दिया गया है। वर्तमान सत्र के मूल्यांकन के साथ पुनर्मूल्यांकन भी मांग के मुताबिक किया जाएगा। ऑनलाइन उत्तर पुस्तिका दिखाने की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम तकनीकी विवि तो इस स्थिति में है कि अगर छात्र कॉपी दिखाने की मांग करता है तो उसे ऑनलाइन कॉपी दिखाई जाएगी। 

पढ़ें : पापा की तरह आर्मी ऑफिसर बनना चाहता था अभय, आर्मी स्कूल में मौत
विज्ञापन

ये रहेगा राज्यपाल का कार्यक्रम

मंच पर बोलते राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए छात्र को कुछ शुल्क देना होगा। मदरसों में एनसीईआरटी का सिलेबस लागू करने के सवाल पर राज्यपाल ने कहा सभी को एक प्रकार की शिक्षा मिलनी चाहिए। यह लोकतांत्रिक देश है। सबको शिक्षा अपनी पद्धति से लेने का अधिकार है। सरकार और शिक्षकों ने जो मानक तय किए हैं, उसके अनुसार शिक्षा होनी चाहिए। कुछ किताबों का दोबारा मूल्यांकन की जरूरत हो तो करना चाहिए। यह काम केंद्र और राज्य सरकार है। प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा मुझे लगता है पांच साल में जो हुआ, उस पर नियंत्रण लाने का प्रमाणिक प्रयास हो रहा है। मीडिया को कहा वह कानून व्यवस्था की समीक्षा करते रहें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें