परीक्षितगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को ग्राम रामनगर व सीएचसी पर 136 लोगों की कोरोना की जांच की। यहां एंटीजन जांच में सभी नमूने निगेटिव आए। इसके बाद आरटीपीसीआर का सैंपल जांच के लिए मेडिकल लैब भेजे हैं।
सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि करीब एक सप्ताह से लोगों में कोरोना संक्रमण नहीं मिल रहा है। हालांकि सबको मास्क, सोशल डिस्टेंसिग व सैनिटाइजेशन का पालन करना है। उन्होंने कहा कि कोराना से बचाव का टीका आ गया है। लोगों को अब महामारी से घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम रामनगर में शिविर लगाकर एंटीजन 40 व आरटीपीसीआर 45 तथा सीएचसी पर एंटीजन 26 एवं आरटीपीसीआर 25 लोगों के नमूने लेकर जांच की। एंटीजन में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, आरटीपीसीआर के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लैब भेज दिए हैं। उनकी रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी। इस मौके पर बीपीएम इकरार अहमद, थान सिंह, जितेंद्र सिंह, सतीश, सुशीला, रिजाऊउल, सुविधा आदि का सहयोग रहा।