फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद और भाकियू ने ताकत झोंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किसान नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाने और 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए गाजीपुर स्थित यूपी गेट पहुंचना शुरू हो गए हैं। किसानों को जुटाने के लिए रालोद और भाकियू ने ताकत झोंक दी है। इस बीच शुक्रवार को सरकार से हुई वार्ता बेनतीजा रहने और ट्रैक्टर परेड निकालने की घोषणा से तनातनी का माहौल बन गया है। परेड की अनुमति नहीं मिलने पर दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच शक्ति प्रदर्शन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी को कानून बनाने की मांग को लेकर देश के किसान करीब दो महीने से दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं। सरकार से 11 दौर की वार्ता बेनतीजा रही है। किसान संयुक्त मोर्चे ने 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की रिंग रोड पर ट्रैक्टर परेड की घोषणा की हुई है। इसे सफल बनाने के लिए भाकियू और रालोद ने ताकत झोंक दी है। इसका असर दिखाई देने लगा है। भाकियू के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी और मंडल उपाध्यक्ष रवींद्र दौरालिया के अनुसार जिले से रोज करीब दो दर्जन ट्रैक्टर दिल्ली पहुंच रहे हैं। सभी ट्रैक्टर 25 जनवरी तक गाजीपुर बॉर्डर पहुंच जाएंगे। ट्रैक्टर परेड हर हाल में निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें