हिंदू भाइयों को राखी बांधतीं मुस्लिम बहनें
- फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन का त्योहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी। मेरठ में बस अड्डे पर सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ने लगी, शहर भर में लोगों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा।
रक्षाबंधन 2023
- फोटो : Amar ujala
मुजफ्फरनगर के पुर बालियान निवासी पहलवान दिव्या काकरान ने दिल्ली पहुंचकर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी।
रक्षाबंधन 2023
- फोटो : Amar ujala
मेरठ में अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी अलका तोमर ने भी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने भाई को राखी बांधकर आशीर्वाद लिया।
मेरठ में मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और आशीर्वाद लिया। वहीं हिंदू भाइयों ने मुस्लिम बहनों को रक्षा का वचन दिया।