फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी केंद्र में मनाया रक्षाबंधन, जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस का पर्व

विज्ञापन
सरधना। ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र पर त्यौहान मनाए गए। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के दौराला रोड स्थित ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र पर रविवार को रक्षाबंधन, जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी उषा बहन ने कहा कि वर्तमान में भूकंप, बाढ़, बादल फटने जैसी आपदाएं मानवीय गतिविधियों का परिणाम हैं, न कि प्रकृति का दोष। उन्होंने कहा कि मनुष्य ने प्रकृति के संरक्षण की बजाय उसका अत्यधिक दोहन किया है, जिसका दुष्परिणाम अब सामने आ रहा है। उन्होंने अध्यात्म को जीवन का मूल आधार बताते हुए कहा कि इसके बिना जीवन अधूरा और दिशाहीन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक शर्मा ने कहा कि अधिकांश लोग जीवन को अज्ञानता व मूर्छा की स्थिति में व्यतीत कर देते हैं और अंत समय में जब चेतना आती है तो मन ग्लानि और पीड़ा से भर उठता है। उन्होंने समय रहते आत्मिक जागृति की आवश्यकता पर बल दिया। स्थानीय प्रभारी ब्रह्माकुमारी सविता बहन ने सभी को राखी बांधकर, उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही बच्चों एवं युवाओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और श्रीकृष्ण से संबंधित झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में रामकिशोर गर्ग, मनमोहन त्यागी एवं जितेंद्र पांचाल विजेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम बंसल, डॉ. बीडी त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें