फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपल के पेड़ को बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने बृहस्पतिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में वृक्षाबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वन राज्यमंत्री केपी मलिक ने क्लब की टीम के साथ पीपल के पेड़ को राखी बांधी। साथ ही उन्होंने क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब की टीम प्रदेश के तमाम युवाओं और मेरे लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में वन विभाग उत्तर प्रदेश के शीर्ष अधिकारी, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएफओ वंदना फोेगाट मौजूद रहीं।
विज्ञापन

क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने बताया कि हर वर्ष क्लब रक्षाबंधन से पहले इको फ्रेंडली राखी पेड़ों को बांधता है। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया, प्रतीक शर्मा, लक्ष्य, हिमांशु, आयुषी, मुस्कान, अनमोल, वंश, प्रियांशु, विशाल गौड़, उत्कर्ष और अनमोल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें