फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशमेश पब्लिक स्कूल में हुई राखी प्रतियोगिता

विज्ञापन
डीपीएम पब्लिक स्कूल। (स्त्रोत स्कूल) बहसूमा।
विज्ञापन
बहसूमा। गांव रामराज स्थिति दशमेश पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष में राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की निदेशक सिम्मी सहोता व प्रधानाचार्य आमिर खान ने संयुक्त रूप से किया। छात्रा शिवांशी, भव्यांश, साध्या, युवराज, अदिति, परी, आर्य, अंशुल, खुशप्रीत, मानवी, अवनी, दर्शिका, महिमा, मान्य, श्रद्धा, अवंतिका ने प्रथम स्थान पाया। द्वितीय स्थान पर मानवी, कृतिका, दीपांशी, लविश, अगम्य, वीरा, आयुषी, तृप्ता, तनवीर, अरमान, हरनीत, मीनाक्षी, दर्शिका, हर्षिका, पीहू, तनुष, तासी रही। तृतीय स्थान पर अभिनव परिपाल, गुरताज, सिमरन, नंदनी, मानवी, प्रियंका रही। छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर, गुरजीत कौर, कोमल राणा, विजय कुमार, हर्षिका अरोड़ा, जोगिंदर कौर गुरविंदर कौर, मोनिका, महक, चरणजीत कौर, अवतार देशवाल अमृतपाल कौर, हरप्रीत कौर, नेहा देओल रहे।
विज्ञापन




राखी बनाने में दिखाई कला
बहसूमा। कस्बे के डीपीएम पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, कला और संस्कृति के प्रति लगाव को प्रदर्शित किया। सचिव जगदीश त्यागी ने कहा कि रक्षा बंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। प्रधानाचार्य जिया जैदी ने भी विचार रखे। छात्र-छात्राओं को स्कूल की ओर से स्मृति चिन्ह देखकर पुरस्कृत किया गया।




डीएम व वीर जवानों को राखी बांधी
बहसूमा। रामराज स्थित डी मोंटफोर्ट एकेडमी की छात्राओं ने देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाते हुए अपने शिक्षकों के साथ डीएम कार्यालय पहुंच कर डीएम वीके सिंह, आर्मी छावनी में लेफ्टिनेंट कर्नल और देश की सेवा में तैनात वीर जवानों को राखी बांधी। इसमें अध्यापिका रितु चिकारा और अनीता राजपूत का विशेष योगदान रहा। विद्यालय निदेशक डाॅ. केके शर्मा व प्रधानाचार्य डाॅ. समीर वर्मा व विद्यालय की निदेशिका डाॅ. गरिमा वर्मा ने बच्चों के इस प्रयास की प्रशंसा की। फूल सिंह कन्या इंटर काॅलेज में रक्षाबंधन के पर्व पर छात्राओं की राखी प्रतियोगिता हुई। कॉलेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह ने छात्राओं को राखी पर्व के महत्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



मवाना। एएस इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने देश के शहीदों के नाम प्रत्येक कक्षा से एक राखी बनाई जिसे थल सेना अध्यक्ष , वायु सेवा अध्यक्ष तथा नौसेना अध्यक्ष के कार्यालय को भेजा जाएगा। भाई बहन के पवित्र बंधन की परंपराओं को निभाने के लिए विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जैन ,प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह के द्वारा राखी मेकिंग प्रतियोगिता, हर घर तिरंगा पर एक निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता के आयोजन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर अन्जू सिंह , कोऑर्डिनेटर निष्ठा , चीफ प्रॉक्टर विभा जैन, नविता सैनी के निर्देशन में कराया गया छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया, देश के शहीदों के नाम छात्राओं ने राखियां बनाई जिस पर देश की शान तिरंगा प्रदर्शित हो रहा था कक्षा 9 की माही ने प्रथम , रक्षा ने दूसरा तथा कक्षा 12 की दिव्यांशी चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम 20 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने संबोधित किया। रक्षाबंधन के आयोजन में समस्त छात्रों की कलाई पर छात्राओं ने राखियां बांधी तथा शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधा विद्यालय में प्रार्थना सभा का विशेष आयोजन हुआ।


मवाना। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद विद्यालय शीला प्रियपाल सरस्वती शिशु वाटिका रक्षाबंधन छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैंक ऑफ़ बड़ोदा,पंजाब नेशनल बैंक प्रथमा सर्व यूपी बैंक के संचालकों और प्रबंधकों को भी राखी बांधी। शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। संचालन आचार्या रेखा शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा जीएवं शिशु वाटिका प्रमुख रीना रस्तोगी जी ने भैया /बहनों को रक्षा बंधन की सर्वप्रथम हार्दिक बधाई देते हुए रक्षाबंधन के महत्व के बारे में बताया।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान 2025 के प्रथम चरण में तिरंगा व राखी प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने सोत्साह प्रतिभाग किया और सुंदर एवं कलात्मक राखियाँ बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रधानाचार्या आशा भारती ने छात्राओं को संबोधित किया। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार जूनियर वर्ग में आयशा ने प्रथम, शुमायला ने द्वितीय एवं पनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सुभाना ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय एवं अलीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या द्वारा विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

डीपीएम पब्लिक स्कूल। (स्त्रोत स्कूल) बहसूमा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें