बहनों को मिठाई देत हुए। (स्त्रोत व्यापार मंडल) परीक्षितगढ।
परीक्षितगढ़। नगर के मवाना बस स्टैंड स्थित कपिल शर्मा के निवास पर संयुक्त व्यापार मंडल व गुंजन शर्मा ट्रस्ट द्वारा सामूहिक रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। 11 बहनों को 11 सौ रुपये व मिठाई उपहार स्वरूप भेंट की। ट्रस्ट अध्यक्ष कपिल शर्मा ने बताया कि बहन गुंजन शर्मा का पांच वर्ष पूर्व कोरोना महामारी में देहांत हो गया था। उसकी याद में प्रत्येक वर्ष 11 विधवा बहनों से राखी बंधवाकर त्योहार मनाया जाता है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अमित मोहन गुप्ता, थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, महामंत्री शुभम वशिष्ठ, डॉ. गजेंद्र त्यागी, डॉ. जनार्दन शर्मा, गगन त्यागी, अरविंद रस्तोगी, गजेंद्र गुर्जर, अनु गर्ग मौजूद रहे।