फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबस मजदूरों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत, श्रमिकों को खिलाया खाना, डीएम ने ली घर पहुंचाने की जिम्मेदारी

Mon, 18 May 2020 07:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मजदूरों को मास्क बांटते राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से मजदूरों के पैदल चलने पर रोक लगाने का खामियाजा कई मजदूर परिवारों को भुगतना पड़ा। मजदूरों को बिजनौर, मुजफ्फरनगर की सीमा पर रोक दिया गया। दोनों जिलों में से कोई भी अधिकारी मजदूरों की सुध लेने को तैयार नहीं हुआ। 

विज्ञापन


वहीं मामले का पता लगने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह मजदूरों के बीच पहुंचे। मजदूरों को खाना खिलाया। इनमें से कुछ मजदूरों को तो केवल संभल ही जाना था। राकेश टिकैत के हस्तक्षेप के बाद दोनों जिलों के डीएम ने एरिया के हिसाब से मजदूरों को अपने पास रख लिया। अब मजदूरों को उनके घर रवाना करने की जिम्मेदारी दोनों जिलों के डीएम ने ली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जिलों की सीमाओं को सील करने व मजदूरों के पैदल चलने पर रोक लगा दी गई। इन मजदूरों को बसों व अन्य साधनों से इनके गंतव्यों को भिजवाने के आदेश दिए गए थे। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार अपने घर जाने के लिए हरियाणा और पंजाब से रविवार को बैराज पर पहुंचे मजदूरों को बिजनौर पुलिस ने रोक दिया और जिले की सीमा में नहीं घुसने दिया। मजदूरों ने मुजफ्फरनगर वापस जाने की कोशिश की तो मुजफ्फरनगर पुलिस ने उन्हें नहीं लौटने दिया। 100 से ज्यादा ऐसे मजदूर मुजफ्फरनगर की ओर नहर के पास रविवार से शरण लिए हुए थे। इसके बारे में भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को बताया। राकेश टिकैत सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मजदूरों के बीच पहुंच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेबसी: मजदूरों ने बयां किया दर्द, बोले- बस यही इच्छा कि अपनो के बीच पहुंच जाएं, तस्वीरें

विज्ञापन

दिगंबर सिंह ने मजदूरों को खाना खिलाया। राकेश टिकैत ने मजदूरों से बात की तो उनमें से ज्यादातर बिहार व कुछ संभल जिले के थे। संभल जिले के मजदूरों ने बताया कि अगर प्रशासन उन्हें न रोकता तो वे अब तक अपने घर पहुंच चुके होते। इस दौरान किसी ने उनके खाने पीने की सुध नहीं ली। 

राकेश टिकैत ने बिजनौर व मुजफ्फरनगर के डीएम से फोन पर बात की। वार्ता के बाद मुजफ्फरनगर की डीएम ने बिहार के मजदूरों को अपने जिले में बुला लिया। उन्हें बस से बीआईटी कॉलेज ले जाया गया। संभल व अन्य जिलों के मजदूरों के लिए बिजनौर से बस भेजी गई। राकेश टिकैत ने मजदूरों को मास्क बांटे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर जाने को कहा। 

राकेश टिकैत ने प्रदेश के नेताओं को चेतावनी दी कि मजदूरों को रोका जाए तो उन्हें भेजने की व्यवस्था वहां का प्रशासन करे। किसी मजदूर की साइकिल न छीनी जाए। इस दौरान अतुल कुमार, राजवीर काकरान, अंकित कुमार, दीपक तोमर, विनीत मौर्य आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें