फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने दिखाई ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश टिकैत ने दिखाई ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी
विज्ञापन

बहसूमा। संयुक्त मोर्चा की ट्रैक्टर रैली रोकने के लिए प्रशासन ने शनिवार सुबह से ही रामराज अनाज मंडी तक पहुंचने वाले सभी रास्ते बैरिकेडिंग कर रोक दिए थे। 9:30 बजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के पहुंचने की सूचना पर डीएम व एसएसपी ने ट्रैक्टर रैली को निकालने की इजाजत दे दी। लगभग ग्यारह बजे राकेश मंडी पहुंचे और ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ट्रैक्टर रैली मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद समेत अन्य शहरों से होते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर 27 मार्च को होने वाली रैली में शामिल होगी। रैली के संयोजक जसबीर विर्क दो दिनों से रैली की तैयारी में जुटे थे। उनका दावा था कि रैली में दो हजार ट्रैक्टर शामिल होंगे। शनिवार को रैली रोकने के लिए एडीएम प्रशासन, एसडीएम, एसपीआरए, सीओ समेत आसपास के कई थानों की फोर्स व पीएसी ने रामराज गुरुद्वारा के पास मोर्चा संभाल लिया था।
विज्ञापन

10:40 बजे रामराज तिराहे पर भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त मोर्च के किसानों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राकेश ने गुरुद्वारा में माथा टेका और यहीं से अनाज मंडी पहुंच गए। मंडी में करीब डेढ़ दर्जन ट्रैक्टर देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा, किसान भी अपने ट्रैैक्टर थाने के आगे लगाएं, ट्रैक्टर रैली नहीं रुकेगी। रामराज पुलिस चौकी के पास से वह ट्रैक्टर से उतर कर गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। रैली मीरापुर की तरफ चली गई।
भीमकुंड और मखदूमपुर तिराह पर पुलिस रही तैनात
हस्तिनापुर। भीमकुंड गंगा पुल पर बिजनौर की ओर से रैली में आने वाले किसानों को रोकने के लिए एक यूनिट पीएसी और दर्जनों पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। क्षेत्र के मखदुमपुर गांव के तिराहे और बिजनौर मेरठ मार्ग पर पड़ने वाले गणेशपुर गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारी दिनभर क्षेत्र में दौरा कर गतिविधियों की जानकारी लेते रहे। राकेश जैसे ही रामराज में पहुंचे तो क्षेत्र के सैकड़ों किसान भी जैसे-तैसे रामराज अनाज मंडी पहुंचे।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मवाना। मवाना बाईपास स्थित साईं ढाबा पर कोल गांव के पास राकेश का भाकियू युवा के जिला उपाध्यक्ष सोहित चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया। उन्होंने यहां बैठक कर कहा कि हर गांव से एक ट्रैक्टर और 15 किसान कम से कम दो दिन तक आंदोलन में रुकें। इस दौरान गौरव चौधरी, दीपक घोपला, करन घोपला, मनीष घोपला, डीएम घोपला, वीरु जाट आदि किसान मौजूद रहे।
उधर, गांव ततीना व गांव बहादरपुर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान ओम प्रकाश ठाकुर विनोद ठाकुर, अमित सिंह, अवध सिंह आदि मौजूद रहे।
फिर से आंदोलन तेज करने में जुटे किसान नेता
हस्तिनापुर। रामराज अनाज मंडी की ट्रैक्टर रैली रोकने के लिए प्रशासन ने काफी प्रयास किए। गांव-गांव जाकर किसान नेताओं से संपर्क भी साधा लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। आने वाले दिनों में आंदोलन को और धार देने की योजना बनाई जा रही है। किसान आंदोलन में फिर जान फूंकने के लिए किसान नेता अलग-अलग संपर्क कर रहे हैं।
27 मार्च को गाजीपुर बॉर्डर पर निकाली जाने वाली रैली के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। राकेश टिकैत इसके लिए अलग-अलग जिलों का दौरा खुद कर रहे हैं। इससे पूर्व भाकियू ने 10 जनवरी को हस्तिनापुर बहसूमा क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली निकाली थी।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के कारण खेती-बाड़ी का काम प्रभावित हुए बिना लड़ाई जारी रखने के लिए भाकियू नेता गावों में पंचायत कर नए फॉर्मूला बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसके लिए हर गांव में पांच-पांच किसानों की टोलियां बनाई जाए जो समय-समय पर आंदोलन में शामिल होते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें