फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राकेश मिश्रा को हटाया, अभिजीत बने मेरठ के एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। शासन ने एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा को हटा दिया है। उन्हें लखनऊ भेजा गया है। प्रयागराज में तैनात आईपीएस अभिजीत कुमार को मेरठ का एसपी देहात बनाया गया है। अभिजीत कुमार 2020 बैच के अधिकारी हैं। सीओ एलआईयू प्रीति सिंह को झांसी में एसपी सिटी बनाया गया है जबकि उनकी जगह प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात पंकज लवानिया की तैनाती मेरठ की गई है। सीओ मवाना संजय जायसवाल की तैनाती चित्रकूट की गई है।
विज्ञापन

दरअसल बहसूमा में कालू और शिवम उर्फ गोलू गैंग के बीच रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते 19 अगस्त को कालू और गाेलू गैंग के बीच आमने सामने पचास राउंड फायरिंग हो गई थी। इस मामले में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। एलआईयू ने भी अपनी रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों को सौपी थी। काफी दिनों से दोनो गैंगों के बीच गैंगवार की आशंका चल रही थी। कालू तो पहले से ही जेल में बंद है जबकि शिवम उर्फ गोलू के खिलाफ पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज किया था। जिस पर पच्चीस हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था। पुलिस गोलू को पकड़ने में नाकाम साबित हुई। गोलू ने देहरादून में कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर किया था। सेना के जवान कपिल निवासी गोटका के साथ टोल प्लाजा पर हुई मारपीट का मामला भी खूब चर्चाओं में रहा था। इसे लेकर किसानों ने भी किसानों ने हंगामा किया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह घटनाएं तबादले की वजह हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें