फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ चौधरी की जीत से गदगद हुए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, कहा पूरे विश्व पर छोड़ी भारत की छाप 

Fri, 24 Aug 2018 05:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एशियाई खेलों में भारतीय युवा निशानेबाजों के प्रदर्शन से गदगद केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने खुशी जताई है। राठौर ने बधाई देते हुए कहा कि 16 साल के सौरभ चौधरी ने पूरे विश्व पर भारत की छाप छोड़ी है। उन्होंने शार्दुल विहान के प्रदर्शन की भी सराहना की :- 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फेसबुक पर दीं शुभकामनाएं

फेसबुक एकाउंट के जरिये केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मेरठ के सौरभ चौधरी और शार्दुल विहान को शानदार निशानेबाजी पर बधाई दी। राठौर ने लिखा है कि 16 वर्ष की उम्र, पहले एशियाई खेल और स्वर्ण पदक। सौरभ चौधरी ने अपने अतुलनीय प्रदर्शन से पूरे विश्व पर भारत की छाप छोड़ दी है। शाबाश सौरभ, जीत हमेशा आपके कदम चूमती रहे। 
 
Rajyavardhan Rathore
16 वर्ष की उम्र, पहले एशियाई खेल और एक 🥇पदक!

सौरभ चौधरी ने अपने अतुलनीय प्रदर्शन से पूरे विश्व पर भारत की छाप छोड़ दी है। शाबाश सौरभ! जीत हमेशा आपके कदम चूमती रहे! 


शार्दुल विहान के मेडल जीतने के बाद उन्होंने लिखा कि भारतीय शूटर्स का शानदार प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी है। 15 साल के शार्दुल  विहान ने डबल ट्रैप शूटिंग में मेडल जीतकर शूटिंग में भारत को पदक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंचा दिया। सभी निशानेबाजों को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं। इससे पहले उन्होंने मेरठ के रवि कुमार को भी सोशल मीडिया के जरिये बधाई दी थी। 

 

Rajyavardhan Rathore
#ASIANGAMES2018 में भारतीय शूटर्ज़ का शानदार प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी है! 15 साल के शार्दुल विहान ने डबल ट्रैप शूटिंग में 🥈जीतकर शूटिंग में भारत की पदक तालिका को 8 पर पहुंचा दिया है! सभी शूटर्ज़ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें