फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बात रखेंगे सांसद विजयपाल तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। राज्यसभा में छह मार्च को जनसंख्या नियंत्रण कानून के मुद्दे पर अपनी बात रखने का सांसद विजयपाल तोमर को मौका मिला है। सदन में 14 फरवरी को बैलेट से विभिन्न मुद्दों पर बोलने के लिए ड्रा निकाला गया था। जिसमें पांच सांसदों को बोलने का मौका मिला। सांसद तोमर का दूसरा नंबर है जिसमें वह जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत और लाभ सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

विश्व की करीब 17 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या हमारे देश में हो चुकी हैं। विशेषज्ञ मानते हैं जनसंख्या नियंत्रित नहीं की गई तो देश को विकसित होने में समस्या आएगी। सरकार द्वारा पिछले 45 सालों से परिवार नियोजन कार्यक्रम शुरू किया उस समय देश की आबादी करीब 65 करोड़ थी। वर्तमान में 142 करोड़ है। विशेषज्ञों का मानना है कि परिवार नियोजन के साथ देश को जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता है। मेरठ सेव इंडिया जन फाउंडेशन के संयोजक राजेश शर्मा बताते हैं कि छह वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर फाउंडेशन आंदोलन चला रही है। जिसको लेकर पद यात्रा भी निकाली गई। जनवरी 2020 में राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए एक प्राइवेट बिल लाने का सवाल डाला था। 125 सांसदों ने राष्ट्रपति को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। संसद में इसे स्वीकार किया गया। जिसमें ड्रा के माध्यम से सांसद तोमर को दूसरे नंबर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बोलने का मौका मिला है। 6 मार्च को वह अपना पक्ष रखेंगे।
बढ़ती जनसंख्या से किसान भूमि विहीन हो जाएगा : सांसद
सांसद विजयपाल तोमर बताते हैं कि प्रत्येक वर्ष देश में लाख हेक्टेयर जमीन कंक्रीट के मकान में तब्दील हो रही है। भूजल संकट पैदा हो गया है। लगातार ग्लेशियर कम होते जा रहे हैं। डिग्री धारकों की संख्या अधिक, नौकरी कम होती जा रही है। कृषि उत्पादन कम और खपत अधिक हो रही है। बढ़ती जनसंख्या के चलते संसाधनों में कमी हो रही है। बताया कि लगातार इस गति से जनसंख्या बढ़ी तो आने वाले समय में किसान भूमि विहीन हो जाएगा। राजस्व विभाग एक आंकड़े के अनुसार साल 1 लाख हेक्टेयर जमीन आवास के लिए प्रयोग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें