फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर कब्जा हटवाया, पुलिस के जाते ही फिर से किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। लावड़ सब्जी मंडी में बेस कीमती जमीन पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को सोमवार देर रात पुलिस ने कब्जा मुक्त करा दिया। परंतु पुलिस के जाने के बाद ही कब्जा करने वाले लोगों ने फिर कब्जा जमा लिया। आरोप है कि लावड़-मसूरी मार्ग पर सब्जी मंडी में पंकज गुप्ता की बेस कीमती जमीन पर सुभाष सैनी ने कब्जा कर लिया था और दुकानें बनाकर आढ़तियों को किराये पर दे दीं थी। इस मामले में पंकज गुप्ता ने थाना पुलिस, एसएसपी आदि को प्रार्थना पत्र देकर एसडीएम कोर्ट से मुकदमा दर्ज कराया। कोर्ट के आदेश पर चौकी पुलिस ने सोमवार देररात जमीन को खाली कराकर वीडियोग्राफी कराई। परंतु पुलिस के जाते ही फिर से जमीन पर कब्जा कर लिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पंकज गुप्ता ने पुलिस को जानकारी दी। चौकी प्रभारी सोमनाथ राय के अनुसार आदेश के बाद भी यदि कब्जा किया गया है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें