मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज-वन स्थित मैनेजमेंट हाउस के सभागार में शुक्रवार को महाराणा प्रताप सेवा संस्थान ने विजयादशमी पर्व मनाया। महर्षि दयानंद इंटर कालेज शिवनगर की छात्राओं ने श्रीरामलीला का मंचन किया। समाज की ओर से छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शस्त्र पूजन किया गया।
मुख्य अतिथि ठा. विक्रम सिंह ने प्रभु श्रीराम के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रोरित किया। डाॅ. चंद्रमोहन ने विजयदशमी के बारे में जानकारी दी। भाजपा नेता व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता वाईपी सिंह ने कहा कि समाज में एकजुटता जरूरी है और शिक्षा के बिना किसी समाज को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। शिक्षा का हमारे समाज में महत्वपूर्ण योगदान है। कवि मनोज कुमार, सुल्तान सिंह सुल्तान ने कविताओं व गीतों से समां बांधा। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र चौहान रहे। कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री समीर चौहान, शीलेंद्र शास्त्री, राकेश सोम, ईशम सिंह तोमर, प्रेमपाल सिंह, बालकिशोर प्रधान, रमेश तोमर आदि मौजूद रहे।