फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री राजनाथ सिंह बोले, कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा

Mon, 29 May 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह
विज्ञापन
एक खास मकसद के लिए सोमवार को मेरठ आये केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा। पाकिस्तान कश्मीर के साथ ही सीमा और देश के भीतर नापाक हरकतें कर रहा है। लेकिन उसके इरादों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इन तीन सालों में भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया है। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह सोमवार को केंद्र सरकार के तीन साल पूरा होने पर भाजपा महानगर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आये थे। बाईपास स्थित सुभारती विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को तीन साल हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि सरकार ने भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया है। इसके साथ ही लगातार देश के बाहर और भीतर दोनों जगह स्थिति को मजबूत किया है। अर्थ व्यवस्था लगातार सुदृढ़ हुई है। उज्जवला योजना से पांच करोड़ गरीबों के घर में गैस कनेक्शन दिये गये। इसके साथ ही प्रति व्यक्ति आय जो अब है, वह 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य सरकार का है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान कश्मीर में अव्यवस्था फैला रहा है

गृह मंत्री राजनाथ सिंह
कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर भी हमारा है और कश्मीरी भी हमारे हैं। हम सब भाई हैं। पाकिस्तान कश्मीर में अव्यवस्था फैला रहा है, गोलियां चलवा रहा है। लेकिन उसके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। हमारी सेना ने आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है, पाकिस्तान की जमीन में घुसकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हाल ही में एक वीडियो जारी हुआ है, सबने देखा होगा। मैं इस पर अधिक कुछ नहीं कहूंगा। आप समझदार हैं, इतना जरूर कहूंगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को झुकने नहीं देंगे। 

गृह मंत्री ने कहा कि तीन वर्ष पहले कोई नहीं सोच सकता था कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी। केंद्र में कभी गैर कांग्रेसी पार्टी की बहुमत वाली सरकार नहीं रही, लेकिन जनता ने बीजेपी पर भरोसा किया और 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में दी। भाजपा के केंद्र में तीन साल के कार्यकाल को देखते हुए जनता ने भी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें