बाधाओं को लांघती रफ्तार... आरवीसी सेंटर में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में बाधा पर हवा में उ
- फोटो : पुलिस लाइन होली
आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी में एशियाई खेलों के ट्रायल के लिए चल रही घुड़सवारी प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को सीसीआई टू-स्टार लॉन्ग शो जंपिंग व थ्री-स्टार शार्ट शो जंपिंग स्पर्धाएं हुईं। सीसीआई टू-स्टार लॉन्ग शो जंपिंग में सबसे कम 43.5 पैनल्टी लेकर घुड़सवार राजकुमार अपने घोड़े पिसोइलिबो वोरी के साथ विजेता बने। वहीं, 44 पैनल्टी के संग घुड़सवार अंकित गिरि ने अपने घोड़े प्रभात के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। 55.8 पैनल्टी के साथ घुड़सवार अजित सिंह ने घोड़े रुस्तम के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से 60 पैनल्टी के साथ घुड़सवार राजू सिंह ने घोड़े जावा डब्ल्यू के साथ चौथा स्थान पाया।
सीसीआई थ्री-स्टार शार्ट शो जंपिंग स्पर्धा में 37.7 पैनल्टी लेकर घुड़सवार राकेश कुमार अपने घोड़े पृथ्वी के साथ विजेता बने। 50.9 पैनल्टी के साथ घुड़सवार मनदीप सिंह ने घोड़े गंगा के साथ दूसरा स्थान पाया। इसी तरह से 53.8 पैनल्टी लेकर घुड़सवार अपूर्व दभाड़े ने घोड़े सयाजी के साथ तीसरा और 59 पैनल्टी के साथ घुड़सवार सिद्धांत जायसवाल ने घोड़े वैन हेट हैडहोफ के साथ चौथा स्थान पाया। आरवीसी सेंटर के कमांडेंट मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मदेवार, 9-डिव के जीओसी मेजर जनरल प्रणव डंगवाल, मेजर जनरल विक्रम शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।